अज्ञात महिला ने किन्ही कारणों बस नहर में लगाई छलांग , मौत
✍️, प्रशांत कुमार त्रिवेदी, सुमित मिश्रा
सौरिख थाना क्षेत्र मे अज्ञात महिला ने किन्ही कारणों से नहर में छलांग लगा दी । आसपास के लोगों ने जैसे ही देखा वैसे ही उसका पीछा करना शुरू कर दिया। नहर पुल से करीब 1 किलोमीटर दूर महिला का शव पानी में तैरता दिखाई दिया । क्षेत्र के खरगाई नगला गांव से पहले महिला का शव पानी मे दिखाई दिया आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने नहर से महिला को बचाने का प्रयास किया। जब तक महिला को बचाया गया तब तक महिला की नहर में डूबने से मौत हो चुकी थी। वह इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सड़क पर आवागमन कर रहे लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया महिला के सीधे हाथ पर दयाराम पति लिखा हुआ है। वहीं कुछ लोगों ने जानकारी दी जब महिला ने नहर के पुल से छलांग लगाई थी तो उससे पहले उसने सैंडल व लाल कलर के पर्स को पुल पर छोड़ दिया था। जानकारी होते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस द्वारा महिला की पहचान की जा रही है।