स्व राजेन्द्र प्रसाद जी के बाद यशवंत सिन्हा सम्पूर्ण विपक्ष का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना गौरव की बात : इन्तेखाब आलम
अररिया
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता इन्तेखाब आलम ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी का आभार व्यक्त किया है कि बिहार के रहने वाले पुर्व केंद्रीय मंत्री श्री यशवंत सिन्हा जी को राष्ट्रपति पद का सम्पूर्ण विपक्ष का उम्मीदवार घोषित किया है।
श्री आलम ने कहा कि यह बिहार के लिए सम्मान की बात है कि सम्पूर्ण विपक्ष श्री यशवंत सिन्हा जी को भारत का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।
इन्होंने कहा कि पुर्व राष्ट्रपति स्व राजेन्द्र प्रसाद जी के बाद बिहार को यह सम्मान मिला है और पद की मर्यादा के अनूरूप भी है।
इन्होंने कहा कि पुर्व आईएएस अधिकारी श्री यशवंत सिन्हा 1984 में अपने पद से इस्तीफा दे कर पुर्व प्रधानमंत्री स्व चन्द्रशेखर जी के सानिध्य में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।
इन्होंने कहा कि स्व अटल बिहारी वाजपेई जी के मंत्रीमंडल में राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव प्राप्त करने वाले श्री सिन्हा राष्ट्रपति पद के गरिमा के हर मापदंड पर सर्वश्रेष्ठ हैं।
श्री आलम ने आग्रह करते हुए कहा है कि बिहार सहित देश को अंतरात्मा की आवाज सुनकर मतदान करना चाहिए।
ऐसे शुभ अवसर पर ख़ास कर बिहार के मतदाताओं को इस का लाभ उठाना चाहिए।