“अग्निपथ” के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रहन्ँ
हाजीपुर(वैशाली)अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर केन्द्र सरकार के अग्निपथ योजना के खिलाफ सोनपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय परिसर सोनपुर में एक दिवसीय सत्याग्रह किया गया। इस सत्याग्रह कर्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए शर्मा ने कहा कि अग्निपथ एक धोखा है।प्रभारी संजीव कुमार कर्णवीर ने कहा कि केन्द्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खेल रही है। बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस दक्षिणी के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि सरकार युवाओं को छलने का काम कर रही है।अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री कृष्ण हरि ने कहा यह सरकार युवा विरोधी है सहकारिता के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा सरकार जनता विरोधी है सारण जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा सरकार नैतिकता खो दी है युवाओं एवं देश की जनता के साथ हमेशा झूठे साबित हुई है।इस कार्यक्रम में रामबिनोद सिंह, रामाकांत सिंह,विलायत हुसैन,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह तन्नू,मनीष कुमार सिंह बबलू,अमोद गोप,ब्रजेश कुमार सिंह,पंकज सिंह परमार,रीना देवी रागिनी,अजय कुमार एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
साथ में फोटो