थाना- रौनापार
कम्पोजिट विद्यालय के कमरों से ताला तोड़कर पंखों की चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पंखे व नकदी बरामद।
- पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – वादी श्री वीरेन्द्र कुमार शर्मा प्रभारी प्रधानाध्यापक कम्पोजिट विद्यालय बिशेन का पुरा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के लिखित प्रार्थना पत्र पर बावत् अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के कक्षा 2 व कक्षा 3 अ के कमरों का ताला तोड़कर चार पंखो की चोरी कर लिया गया, के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 186/22 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
- गिरफ्तारी का विवरण – उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा आज दिनांक 29.06.2022 को मुकदमें में प्रकाश मे आये अभियुक्त विरेन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामाश्रय यादव सा0 पल्हनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ समय 09.30 बजे पकड़िहवा महरौड़ के पुरा चौराहे से अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से 500 की दो नोट कुल 1000 रुपया व एक प्लास्टिक की बोरी मे से दो अदद सीलिंग फैन मय ब्लेड का बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग- - मु0अ0सं0 186/22 धारा 457/380/411 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
विरेन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामाश्रय यादव सा0 पल्हनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ - बरामदगी- अभियुक्त के कब्जे से 500 की दो नोट कुल 1000 रुपया व एक प्लास्टिक की बोरी मे से दो अदद सीलिंग फैन मय ब्लेड का बरामद होना।
- गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पाण्डेय थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
- उ0नि0 श्री राजेन्द्र कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
- का0 रामनिवास यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़