उतराखंड: देहरादून के डीएम की फर्जी आईडी, साइबर ठगों द्वारा,

ऋषिकेश: सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी ठगी  का शिकार बनाने वाले शातिर ठग अब किसी की भी फर्जी आईडी बनाने में बिल्कुल भी नहीं हिचक रहे हैं। इस बार देहरादून जिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार  की फर्जी आईडी बनाकर अब साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई उनकी फर्जी आईडी से चैट करता है तो उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं।

जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि किसी व्यक्ति के द्वारा डीएम देहरादून के डीएम डॉ. आर राजेश कुमार की फोटो को लगा कर एक फर्जी आईडी संचालित की जा रही है। इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी विकासनगर एवं तहसीलदार द्वारा जिलाधिकारी को दी गयी है। जिलाधिकारी ने जनमानस से अपील की है कि कोई व्यक्ति जिलाधिकारी देहरादून के नाम से फेक आईडी से चैट करता है तो तत्काल थाने अथवा साइबर सेल के नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

पिछले कुछ समय से देखा रहा जा रहा है कि साइबर अपराधी बहुत ही शातिराना अंदाज से बड़े लोगों की फर्जी आईडी बनाकर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। इस बार ठगों ने जिलाधिकारी देहरादून की फर्जी आईडी बना डाली है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਉੱਤਰ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਬਰਾਂਚ ਦੇ ਰਮੇਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਬਣੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਲਸ਼ਨ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਕਮਲ ਕੁਮਾਰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ</em>

Wed Jun 29 , 2022
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 29 ਜੂਨ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਨਾਰਦਨ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਰੇਲਵੇ ਕਲੱਬ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਸੇਵਾਮੁਕਤ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੇ ਸਨਮਾਨ ਵਿੱਚ ਅਤੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਬਰਾਂਚ ਤੇ ਇੰਜੀਨੀਰਿੰਗ ਬਰਾਂਚ ਵਿੱਚੋਂ ਚੁਣੇ ਗਏ ਆਗੂਆਂ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਇਕ ਸਾਦਾ ਅਤੇ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਸਮਾਗਮ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਸ਼ਿਵ ਦੱਤ ਨੇ ਕੀਤੀ। ਸਮਾਗਮ […]

You May Like

Breaking News

advertisement