![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220630-WA0054.jpg)
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र, 30 जून : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा में पर्यावरण प्रकोष्ठ द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डा. सुरेश देशवाल व डा. संजय शर्मा विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने नीम, बरगद, पीपल, आम व तुलसी आदि का वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर प्राचार्या डा. सुदेश रावल, डा. अनिता शर्मा, सुनीता शर्मा, दीप्ति शर्मा व डा. लविना अरोड़ा आदि भी मौजूद रही। डा. सुरेश देशवाल ने इस अवसर पर छात्राओं को सम्बोधित करते हुए वृक्षों का महत्व बताया व वृक्षों को सिचिंत करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने इस सफल आयोजन के लिए पर्यावरण प्रकोष्ठ की सराहना की।
जयराम कन्या महाविद्यालय में वृक्षारोपण करते हुए।