![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220701-WA0070-1024x712.jpg)
फिरोजपुर 01 जुलाई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=
लायंस क्लब फिरोजपुर बोर्डर ने नये लिओनीस्टिक ईयर 2022-23 की शुरुवात गौशाला फिरोजपुर सिटी मे गऊ सेवा करके की श्री आशीष शर्मा क्लब के प्रधान ने कहा कि गौ हमारी माता है सनातन धर्म के अनुसार गाय का एक विशेष स्थान है इसमें 33 करोड़ देवी देवताओं का निवास है और यह हमारे लिए पूजनीय है। इसी को मद्देनजर रखते हुए हमने आज गाय को हरा चारा और जलेबी खिलाई है।
श्री चेतन पाल जोशन जॉन चेयर पर्सन ने कहा कि “गौमाता करती सदा भवसागर से पार इनकी तुम सेवा करो जीवन देगी तार”
इस मौके पर चेतन पाल जोसान जोन चेयरपर्सन, आशीष शर्मा प्रधान, मोहित गर्ग खजाँची, प्रतीक अरोड़ा पी आर ओ, अंकुर चोपड़ा प्रोजेक्ट इंचार्ज, रोहित गर्ग, आशीष अगग्रवाल, लव छाबड़ा, बलजीत धलीवाल, सौरव पूरी, गोपाल सिंगला मैं भी गौ माता को चारा खिलाने की सेवा निभाई।