रिपोर्ट पदमाकर पाठक
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को 49वे जन्मदिन पर दिलाया भरोसा।
2024 के लोकसभा की दोनो सीट डालेंगे सपा की झोली में – दुर्गेश आजमगढ़िया।
अखिलेश यादव के 49 वे जन्मदिन के शुभ अवसर पर आजमगढ़ जनपद के राष्ट्रीय सचिव समाजवादी युवजन सभा पूर्व अध्यक्ष डीएवी कॉलेज दुर्गेश यादव अपने लगभग 15 की संख्या में साथियों संघ राष्ट्रीय कार्यालय लखनऊ पहुंच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर उनके जन्मदिन पर बधाई दी। जिसके बादअखिलेश यादव ने 2024 के लोकसभा की अभी से तैयारी का करने का निर्देश दिया तो वही दुर्गेश यादव आजमगढ़िया ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनके जन्मदिन पर भरोसा दिलाया की आने वाले इस लोकसभा चुनाव में हम आजमगढ़ की दोनो ही सीटो को जीत कर समाजवादी पार्टी के झोली में डालने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर अरविंद यादव, शैलेश यादव, आशीष, दीपक, संजय, लालजीत क्रांतिकारी, ज्ञानचंद, प्रवेश मिश्रा, शशि कुमार आदि मौजूद रहे।