साहसमल पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्य ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
अररिया
प्रखंड के साहसमल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि महमुद रेजा व वार्ड सदस्य विजय पासवान, मृत्युंजय कुमार पासवान व राजनारायण पासवान आदि ने गुरुवार को पंचायत मे बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा किया। साहसमल पंचायत के सिसुआ मुसहरी टोला वार्ड नंबर 6 में एक दर्जन लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। वही साहसमल गांव के वार्ड नंबर 17 में घर दरवाजा आंगन में छाती भर पानी रहने से लोगों का काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बकरा नदी के जलस्तर बढ़ने से गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। ग्रामीणों सड़कों की स्थिति बद से बद्तर हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों पर दर्जनों जगह घुटना भर से अधिक पानी जमा है। मुखिया प्रतिनिधि महमुद रेजा व वार्ड सदस्य विजय पासवान ने वार्ड नंबर 6 में घर-घर जाकर लोगों को ऊंचे स्थान पर शरण लेने को कहा। वही रामपुर मोहनपुर पश्चिमी पंचायत में परमान नदी के जलस्तर बढ़ने से गांवों के लोगों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ रही है। रामपुर मोहनपुर पश्चिमी पंचायत के मुखिया मो शालेह ने बताया कि परमान नदी में बाढ़ का पानी बढ़ जाने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़क पर घुटना भर पानी लोगों को जीना मुहाल हो चुका है।