कन्नौज
पत्रकार एकता संघ की बैठक संपन्न , संगठन के विस्तार को लेकर की चर्चा , नये पदाधिकारियों का चयन।
अवनीश कुमार तिवारी
कन्नौज जनपद के तालग्राम कस्बे के तालग्राम इंदरगढ़ रोड के श्री गणेश धर्म कांटा के पास बैठक का आयोजन किया गया। भारी संख्या में पत्रकार बंधु एकत्रित रहे। पत्रकार एकता संघ संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन कर उन्हें पदभार दिया गया। संगठन को लेकर कई तरह की चर्चाएं की गई। जिसमें कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत अवस्थी कन्नौज जिला अध्यक्ष दर्शन राजपूत के नेतृत्व मे बैठक का आयोजन कर संगठन को विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं को माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संगठन में उपस्थित पत्रकार बंधुओं को दिशा निर्देश दिए गए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें और संगठन को शिखर की ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करें। पत्रकार एकता संघ संगठन जनपद कन्नौज नहीं बल्कि प्रदेश स्तर सहित कई अन्य प्रदेशों में भी अपना काम कर रहा है। पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार को लेकर वार्ता की गई। कन्नौज जिला अध्यक्ष दर्शन राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया जनपद कन्नौज में पत्रकारों के हित में चलाये जा रहे पत्रकार एकता संघ संगठन ही कन्नौज का सबसे सर्वोपरि संगठन माना गया है। संगठन से जुड़ा हर पत्रकार बंधु हमारे लिए सर्वोत्तम है। वहीं क्षेत्र के जुड़े पत्रकार बंधुओं को माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया पत्रकार एकता संघ एक पत्रकारों के हित में संगठन है। जो परिवार के रूप में सभी पत्रकार साथियों के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करता है। हर पत्रकार साथी पत्रकार एकता संघ का सदस्य बनकर काम करेगा उसे जनपद नहीं बल्कि प्रदेश देश में भी उसके ऊपर आने वाला संकट हम सब मिलकर काम करेंगे। संगठन हम लोगों का नहीं है बल्कि संगठन से जुड़े हर पत्रकार का है। जानकारी देते हुए बताया संगठन को शिखर की ऊंचाइयों तक ले जाने का काम संगठन के हर एक कार्यकर्ता का है। कस्बा मे बैठक कर जनपदीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। लोगों को पदभार देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगठन मंत्री अजय राजपूत , कोषाध्यक्ष अभय दीक्षित , अखिलेश राजपूत सहित समस्त पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।