हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरूक्षेत्र,4 जुलाई :- गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा रविवार सायं गुदगुदी टाईमपास सदस्य अनिल पाराशर के सुभाष मण्डी गेट स्तिथ प्रतिष्ठान में 38 वाँ टी-विद गुदगुदी कार्यक्रम आयोजित किया गया।जानकारी देते हुए संस्थापक सदस्य अवनी गुप्ता ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमौली गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम का संचालन समूह सचिव सुनील अंगीरस ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सभी सदस्यों ने अपना परिचय देकर किया।सचिव सुनील अंगीरस ने गुदगुदी जंक्शन समूह पर प्रकाश डाला व कई सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार रखे।कुछ सदस्यों ने गीत -गजल – कविता- चुटकुलों से समां बांधा।
समूह द्वारा रविवार,10 जुलाई को अम्बाला छावनी में धर्म चर्चा का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में राकेश कंसल,बॉबी अरोड़ा, राजेन्द्र बुद्धिराजा, सतपाल नारंग पिपली, राजकुमार धीमान, प्रवीण सैनी, धीरज मौदगिल, सुरेन्द्र काठपाल, ललित चावला, उमाशंकर, अंकुर गर्ग, श्याम लाल शर्मा, पुनीत गर्ग,संजीव कुमार और आशुतोष पाराशर आदि शामिल हुये।