जांजगीर-चांपा 06 जुलाई 2022/ छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का चौदहवां सत्र बुधवार, 20 जुलाई 2022 को प्रारंभ होने के फलस्वरूप कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रतिबंध लगाया है। कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे एवं अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेगें। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर, जांजगीर-चांपा के द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे।
Next Post
पंचकूला में बढ़ेगी नजदीकियां,कालका - जीरकपुर हाईवे पर बनेंगे बड़े रास्ते, जाम से मिलेगा छुटकारा
Wed Jul 6 , 2022
You May Like
-
3 years ago
स्व सहायता समूह की महिलाएं बनी आत्मनिर्भर