प्रदेश जनता दल यू के दिशा निर्देश पर आज जनता दल( यू) पूर्णिया (महानगर) जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार जी द्वारा पार्टी विस्तार के लिए एक बैठक जनता दल( यू) महानगर कार्यालय जयप्रकाश नगर पूर्णिया कॉलेज गेट में पर रखा गया। जिसमें पूर्णिया महानगर में पार्टी संगठन को मजबूती के लिए एवं महानगर कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें महानगर के सभी वार्डों में पार्टी संगठन मजबूती के साथ खड़े रहे इसके लिए सम्मान पूर्वक जिला अध्यक्ष जी ने नए एवं पुराने साथियों को संगठन पदाधिकारी के प्रपत्र देकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान पूर्वक संगठन का विस्तार किए। प्रदेश नेतृत्व के द्वारा छात्र समता से जुड़े पुराने साथी सुनील कुमार सिंह को जनता दल( यू) पूर्णिया महानगर के जिला उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। इससे संगठन के साथियों में खुशी की लहर है।।
Next Post
<em>पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं क्लास के घोषित नतीजों में फिरोजपुर कैंट के सीबीसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का रिजल्ट रहा 100 फ़ीसदी</em>
Wed Jul 6 , 2022