जांजगीर-चाम्पा 07 जुलाई 2022/ जांजगीर-चांपा जिला पंचायत की नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दिकी ने 7 जुलाई 2022 गुरूवार को जिला पंचायत में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों ने नये सीईओ का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होंने जिला पंचायत की सभी शाखाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित शाखाओं के कामकाज की जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारी, कर्मचारियों ने अपना परिचय दिया। नवपदस्थ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दिकी भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 बैच की अधिकारी है। इसके पूर्व वे जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर पदस्थ थी। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि सभी योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन हो और गांव का विकास आगे बढ़े इसी सोच के साथ सभी को कार्य करना है।
Next Post
<em>ਭਾਰਤ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ ਤਲਵੰਡੀ ਭਾਈ ਨੇ ਵਾਤਾਵਰਣ ਨੂੰ ਸ਼ੁੱਧ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਪੌਦੇ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਰੱਖੀ ਜਾਰੀ</em>
Thu Jul 7 , 2022