फिरोजपुर 08 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी ब्रांच फिरोजपुर के प्रशासनिक अधिकारी श्री नवीन महाजन को उनकी ट्रांसफर पर विदाई पार्टी दी गई। श्री नवीन महाजन ने सभी सदस्यों का तहदिल से धन्यवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि फिरोजपुर शहर के लोगों से मिला प्यार सम्मान उन्हें जीवन भर यहां की याद दिलाता रहेगा। यह शहर चाहे छोटा है किंतु यहां रहने वालों के दिल बहुत बड़े हैं।
एलआईसी ब्रांच मैनेजर परमजीत सिंह खोसा, डिप्टी मैनेजर अश्वनी कुमार, सहायक मैनेजर बिन्नी छाबड़ा, नरेश चोपड़ा जी ने नवीन जी को संमानित किया।
इस अवसर पर बिरला जी, अतुल कुमार, सिमरनजीत सिंह, राकेश कुमार जी, राजेश कश्यप, अरूण छारिया, कांता बांसल, ज्योती जुनेजा, शीतल सिंह, अनिल सभरवाल एवम अन्य स्टाफ मोजूद रहे।