कन्नौज
हसेरन मे सांप काटने से मौत , खेत में मूंगफली उठाते समय जहरीले कीड़े ने काट लिया , मची चीख-पुकार पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अवनीश कुमार तिवारी
हसेरन क्षेत्र के गांव मे खेत पर मूंगफली उठाते समय जहरीले कीड़े के काटने से अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। घर के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के तरीद गांव निवासी शुगर सिंह उम्र 55 वर्ष पुत्र मुरलीधर को जहरीले कीड़े के काटने से दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार सुबह अपने खेतों पर मूंगफली उठाने का काम कर रहा था। तभी खेतों में छुपा बैठा जहरीले सर्प ने काट लिया। जब हालत बिगड़ने लगी तो अधेड़ घर पहुंचा पूरी जानकारी घर के लोगों को दी। जानकारी होते ही आनन-फानन में घर के लोगों ने उपचार के लिए सौ सैया अस्पताल छिबरामऊ ले गए। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्होंने सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज जाते समय अधेड़ ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना लगते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। अधेड़ कब तक देर रात घर पहुंचा। गांव के लोगों का तांता लग गया।
शुगर सिंह शुक्रवार को अपने भांजे आलोक की शादी समारोह मे जनपद एटा के कस्बा अलीगंज गए हुए थे। बारात से सुबह शनिवार को ही घर वापस आ गए। बारात से लौट कर घर पहुंचकर खेतों की तरफ चले गए। खेतों में पड़ी मूंगफली को उठाते समय जहरीले कीड़े ने काट लिया जिससे उनकी मौत हो गई। खेती-बाड़ी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। पत्नी मंजू देवी सहित घर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
दैनिक भास्कर ने बेटे सुशील से जानकारी ली तो बताया पिताजी शनिवार सुबह बारात से लौट कर खेत पर मूंगफली उठाने गए थे। तभी उन्हें जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर घर पहुंच कर सारी बात बताइए तो हम सभी ने आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए ले गए। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।