लालकुआं अपडेट: पर्यटकों की पसंद बन रहा है वाटर पार्क,

पर्यटकों की पसंद बन रहा है बिंदुखत्ता का कुमाऊ वाटर पार्क, नजदीक में मनोरंजन का संसाधन मिलने से नशे से दूर हो रहे है क्षेत्र के युवा

लालकुआं: जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी में लोगो के लिए बिंदुखत्ता के खैरानी स्थित कुमाऊ वाटर पार्क राहत दे रहा है, यहां पर रोजाना नैनीताल व उधमसिंह के सैकड़ों लोग पहुंचकर स्विमिंग कर गर्मी से राहत पा रहे है।
बिंदुखत्ता के विकासपुरी खैरानी स्थित वाटर पार्क जहा क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दे रहा है वही वाटर पार्क का शांत वातावरण व शुद्ध जल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, इसके अलावा वाटर पार्क में सुलभ पार्किंग, कैंटीन, उचित स्पेस के साथ ही शोरगुल से दूर गांव की आबोहवा के चलते यहां पर शांति की अनुभूति होती है, यही कारण है कि भीषण गर्मी में राहत पाने के लिए रोजाना सैकड़ों लोग वाटर पार्क में पहुंच रहे हैं, वाटर पार्क स्वामी मदन तुलेरा व लक्की जोशी ने बताया कि इस सीजन में अभी तक पार्क में 30 हजार से ज्यादा लोग वाटर पार्क में आ चुके है, हमारा प्रयास है की पार्क में आने वाली हर व्यक्ति को कोई असुविधा ना हो, इसके अलावा पार्क के चारो तरफ ड्रोन व वाइस कमरे लगाए गए है।

नशे की लत से दूर जा रहे है युवा
लालकुआं: क्षेत्रवासियों ने वाटर पार्क स्वामी द्वारा क्षेत्र में वाटर पार्क खोले जाने की प्रसंशा की है, उन्होंने कहा की वाटर के चलते क्षेत्र को दूर दराज के लोग भी जानने लगे है, इसके अलावा क्षेत्र के बच्चो को नजदीक में मनोरंजन का संसाधन मिलने से बच्चे नशे की लत से भी दूर रह रहे है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਰਦਾਰ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਪੀ ਸੀ ਐਸ ਦਾ ਜੁਆਇਨਿੰਗ ਸਮੇਂ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ (ਸੋਡੇਵਾਲਾ) ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਵੈਲਕਮ ਸਮਾਰੋਹ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਆਯੋਜਨ</em>

Mon Jul 11 , 2022
ਕਾਲਜ ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਸ੍ਰੀ ਧਰਮਪਾਲ ਬਾਂਸਲ ਅਤੇ ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਦਾ ਕੀਤਾ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ ਵਾਤਾਵਰਣ ਸ਼ਧ ਰੱਖਣ ਵਾਸਤੇ ਲਗਾਏ ਗਏ ਪੌਦੇ ਫਿਰੋਜਪੁਰ 11ਜਲਾਈ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਸੋਡੇਵਾਲਾ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵਿਖੇ ਨਵੇ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ ਸਰਦਾਰ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਪੀ.ਸੀ.ਐਸ ਦੀ ਜੁਆਨਿੰਗ ਸਮੇਂ ਇੱਕ […]

You May Like

advertisement