जयराम कन्या महाविद्यालय द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पर ग्रामीणों को किया जागरूक

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

दुनिया भर की आबादी चिंताजनक स्थिति में पहुंची।

कुरुक्षेत्र, 11 जुलाई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण क्षेत्र की कन्याओं की शिक्षा के लिए गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय के रेड क्रॉस एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लोहार माजरा के सहयोग से विश्व जनसंख्या दिवस पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में बढ़ती आबादी के कारण होने वाले दुष्प्रभावों और इससे जुड़े सभी मुद्दों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कर उन्हें जागरूक करना है। विश्व जनसंख्या दिवस की इस वर्ष की थीम हैः ‘‘8 बिल्यन की दुनिया : सभी के लिए लचीला भविष्य, अवसर, अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना’’ है। इस थीम से स्पष्ट हो रहा है कि दुनिया की आबादी चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने कहा कि लगातार बढ़ रही आबादी विकास में बाधक है। जनसंख्या वृद्धि से गरीबी, भूखमरी, बेरोजगारी और अशिक्षा प्रमुख तौर पर बढ़ रही है। बढ़ती जनसंख्या हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावित करती है। अधिक जनसंख्या के मुद्दे के कारण उभरते देशों में लैगिक असमानता और मानवाधिकारों का उल्लंघन होता है।
इसी कारण जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए उचित प्रयासों की आवश्यकता है। इस अवसर पर नीलम ए.एन.एम. व बीना सोनी ए.एन.एम. ने ग्रामीणों को जागरूक करने में सहयोग किया। प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने महिला प्रकोष्ठ की कन्वीनर डा. नीता शर्मा व रैड क्रास प्रकोष्ठ की कन्वीनर डा. सरोजिनी जमदग्नि की कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सराहना की।
जयराम कन्या महाविद्यालय की प्राध्यापिकाएँ विश्व जनसंख्या दिवस पर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संस्कृत में व्याकरण की परम्परा बहुत प्राचीन है : आचार्य लेखवार

Mon Jul 11 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 हरियाणा संस्कृत अकादमी द्वारा संस्कृत संभाषण शिविर का आयोजन। कुरुक्षेत्र, 11 जुलाई : भारतीय संस्कृति और विरासत की रक्षा के लिए संस्कृत भाषा की सुरक्षा को अभियान के रूप में लेकर कार्य कर रही श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री […]

You May Like

advertisement