थाना बिलरियागंज
दहेज हत्या के 02 आरोपी गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 10.05.2022 को आवेदक इन्तराम पुत्र स्व0 भिकू राम ग्राम व पो0 बरोही फतेहपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ द्वारा लिखित सूचना दी कि मेरी लड़की अन्नू राजभर उम्र 22 वर्ष को उसके पति राहुल राजभर पुत्र योगेन्द्र उर्फ योगी राजभर व सास गीता देवी व ससुर योगेन्द्र उर्फ योगी राजभर निवासीगण सिवलखा थाना बिलरियागंज आजमगढ़ द्वारा दिनांक 9/5/022 को समय 11.00 बजे रात्रि को दहेज के लिए मारपीट कर हत्या कर दिया गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 87/2022 धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम (1) राहुल राजभर पुत्र योगेन्द्र उर्फ योगी राजभर (2) सास गीता देवी पत्नी योगेन्द्र उर्फ योगी राजभर (3) ससुर योगेन्द्र उर्फ योगी राजभर पुत्र अज्ञात साकि0 सिविलखा थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया था । आज दिनांक 14.07.2022 को वांछित अभियुक्त योगेन्द्र व अभियुक्ता गीता देवी को गिरफ्तार के जेल भेज गया है ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 14.07.2022 को थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य मय फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त योगेन्द्र उर्फ योगी राजभर व गीता देवी को ग्राम सिविलखा से समय करीब 08.20 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
योगेन्द्र उर्फ योगी राजभर पुत्र चिथरू राजभर निवासी ग्राम सिविलका थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
श्रीमती गीता देवी पत्नी योगेन्द्र उर्फ योगी राजभर निवासी ग्राम सिविलका थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 87/2022 धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तारी स्थान
वहद ग्राम सिविलका थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य का0 नितिन कुमार का0 संजीव कुमार सिंह का0 अजय सिंह म0का0 शिखा पाण्डेय बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।