अजा, अजजा कर्मचारी संगठन के बीच चर्चा का आयोजन 18 को
जांजगीर-चाम्पा 15 जुलाई 2022/ जिले के अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक उत्थान हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार हेतु प्रोत्साहित करने हेतु चर्चा उपरांत कार्ययोजना बनाया जाना है। 18 जुलाई को सभी अनुसूचित जाति सामाजिक कर्मचारी संगठन (अजाक्स) की बैठक दोपहर 03 बजे एवं अनुसूचित जनजाति सामाजिक कर्मचारी संगठन की बैठक शाम 05 बजे अनुसूचित जाति प्राधिकरण भवन जांजगीर में रखी गई है। समस्त पदाधिकारी, प्रबुद्धजनों एवं जनप्रतिनिधि से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित तिथि एवं स्थान में उपस्थित होकर सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक उत्थान हेतु चर्चा में शामिल हों।