आग लगने से तीन घर जल कर राख
सिमराहा (अररिया)
थाना क्षेत्र अंतर्गत डोरिया सोनापुर पंचायत के पुरनदाहा गांव वार्ड संख्या सात में शुक्रवार दोपहर आग लगने से तीन आवासीय घर जलकर राख में तब्दील हो गया। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों को आग पर नियंत्रण पाने के लिए काफी मोस्साक करनी पड़ी। बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात पीड़ितों द्वारा बताई जा रही है। मुखिया प्रतिनिधि मो मोइन ने बताया कि इस घटना में शब्बीर, ज़ुबैर और फिरोज का घर जला है। आग लगने से घर में रखे फर्नीचर, कपड़ा, अनाज, जरूरी कागजात सहित घर में रखे नगदी सब नष्ट हो गया। इधर सिमराहा पुलिस भी घटना स्थल का जांच किया।