![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220716-WA0040-461x1024.jpg)
अररिया
सिमराहा थाना क्षेत्र के हल्दिया गांव में शुक्रवार दोपहर भूमि विवाद की रंजिश में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर तलवार, दबिया, लाठी, फरसा से अचानक हमला बोल दिया। इस घटना में अफरोज, इशहाक, मुश्ताक, फिरोज, फरीदा खातून गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों में फिरोज और इशहाक की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित ने बताया कि पूर्व से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में पड़ोस के ही सदीर, सरफराज, आबिद, मुस्कान, रुखसार इत्यादि ने धारदार हथियारों से लैश होकर हम सभों पर जानलेवा हमला बोल दिया।