सावन का पहला सोमवार आज, मंदिरों और शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्विवेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन
जालौन,कोंच: सावन का आज प्रथम सोमवार है। मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह ही लोग मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़े। भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने बेलपत्रों और भांग-धतूरे आदि से महादेव का अभिषेक किया। भोलेनाथ के सामने अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना की।
नगर के भूतेश्वर मन्दिर, महाकालेश्वर बक्षेश्वर मंदिर सहित छोटे-छोटे मंदिरों में भी सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। यहां सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया। हर कोई भगवान शिव पर जल, दूध, पुष्प व बेलपत्र चढ़ाने के लिए हाथ में लेकर खड़े दिखाई दिए। सावन के सोमवार का काफी महत्व है। यही कारण है कि सावन शुरू होते ही पहले सोमवार को लोगों की भीड़ मंदिर पर दिखाई दी।