उत्तराखंड: एनएसयूआइ का मुख्यमंत्री आवास कूच, काँगेस पार्टी के कई बड़े पदाधिकारियों रहेंगे शामिल

उत्तराखंड: एनएसयूआइ का मुख्यमंत्री आवास कूच, काँगेस पार्टी के कई बड़े पदाधिकारियों रहेंगे शामिल,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

देहरादून। एनएसयूआइ आज ‘नौकरी दो या डिग्री वापस लो’ की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच करने की तैयारी में है। इसके लिए कार्यकर्ता राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में एकत्र हो रहे हैं। कूच में कांग्रेस उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। रोजगार दो या डिग्री वापस लो अभियान के तहत कांग्रेस के यूथ ब्रिगेड शामिल होंगे। एनएसयूआइ के छात्र डीएवी, एमकेपी, डीबीएस और एसजीआरआर कॉलेज के छात्र भी शामिल हैं।
हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआइ) के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने डीएवी महाविद्यालय देहरादून में पत्रकार वार्ता कर इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा था कि केंद्र सरकार ने युवाओं से हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, जिसे वो भूल चुके हैं। आज छात्र छात्राओं को महंगी शिक्षा लेने के बाद भी रोजगार नहीं मिल पा रहा। 
 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से दी विदाई पार्टी।

Fri Feb 26 , 2021
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से दी विदाई पार्टी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र, 26 फरवरी :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एक शिक्षक सहित चार गैर-शिक्षक कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ […]

You May Like

advertisement