![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220814-WA0064.jpg)
कुरुक्षेत्र में हर घर और हर प्रतिष्ठïन पर लहरा रहा है राष्ट्रीय ध्वज,
पिपली ताऊ देवी लाल पार्क में डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह ने बुजुर्गों को वितरित किए राष्ट्रीय ध्वज।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
लाखों लोगों के घरों की शान बढ़ा रहा है राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा।
कुरुक्षेत्र 14 अगस्त : कुरुक्षेत्र में हर घर और हर प्रतिष्ठïन पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा है, यह राष्ट्रीय ध्वज लाखों लोगों के घरों की शान बढ़ाने का काम कर रहा है। इस जिले के मुख्य मार्गों पिपली से थर्ड गेट, केडीबी रोड, जीटी रोड भी तिरंगे के रंग में रंग चुका है। इसका सारा श्रेय उपायुक्त मुकुल कुमार के साथ-साथ कुरुक्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को जाता है, जिन्होंने 2 अगस्त से चल रहे हर घर तिरंगा अभियान को इस मुकाम तक पहुंचाने का काम किया है।
जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह रविवार को सुबह पिपली स्थित ताऊ देवी लाल पार्क में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह ने पिपली पार्क में बुजुर्गों के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया। पिछले 2 दिनों में जनसंपर्क विभाग ने प्रशासन के तत्वाधान में करीब 1 हजार लोगों को उनके द्वार पर जाकर राष्ट्रीय ध्वज मुहैया करवाए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मनोहर लाल ने देश और प्रदेश को राष्ट्रीय ध्वज के साथ करोड़ों लोगों को जोडऩे और 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान को शुरु किया है। इस अभियान के तहत कुरुक्षेत्र में भी हर घर पर तिरंगा नजर आ रहा है, सभी लोग अपनी इच्छा से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहरा रहे है।