75 वां स्वतंत्रता दिवस आगामी 25 वर्षों के लिए अपनी भूमिका तय करने का दिन : ओपी धनखड़

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तिरंगा फहराकर कार्यकर्ताओं को अमृतकाल में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का संकल्प दिलाया।
गुरुग्राम स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय गुरुकमल पर ओम प्रकाश धनखड़ ने किया ध्वजारोहण।

गुरुग्राम, 15 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने गुरुग्राम स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय ”गुरुकमल” पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 75 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को अमृतकाल के आगामी 25 वर्षों के लिए अपनी भूमिका तय करनी चाहिए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अमृतकाल के दौरान भारत को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का संकल्प भी दिलाया। यहां स्कूल और एनजीओ के कलाकारों ने भारत माता की शान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तिरंगा फहराने के बाद सभी ने एक साथ राष्ट्रीय गान गाया और जयहिंद के उद्घोष के साथ तिरंगे को सलामी दी।
ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि आजादी के 75 वें साल को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे भारत के लिए आज का दिन संकल्प का दिन है। यह दिन वीरों को भावांजलि देने व 75 वर्षों की गौरव गाथा कहने का दिन तो है ही, साथ ही आगामी अमृतकाल के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के संकल्प का दिन भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सामने भविष्य का खाका खींचा और कार्यकर्ताओं को भारत को दुनिया का सिरमौर बनाने का संकल्प दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी 25 वर्षों के लिए अपनी भूमिका तय कर लें। अपने क्षेत्र, अपने वार्ड, गांव, पंचायत, शक्ति केंद्र, प्रकोष्ठ में कार्यकर्ताओं को जो डूयटी मिली है वही उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण काम होना चाहिए। कार्यकर्ता बदलते हुए भारत का हिस्सा बनने का संकल्प लेते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का मन अभी से बना लें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के महोत्सव का यह पर्व इस बार का जन पर्व बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत के आम जन ने इस बार आजादी के इस पर्व को जिस तरह से मनाया है उसके लिए अगर कहें कि भारत का अब पुनर्जागरण हो रहा है और भारत की एक नव चेतना जग रही है तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वर्षों से हमने इस आजादी के पर्व को मनाते देखा है, हम उसका हिस्से भी रहे हैं, लेकिन लगता था कि यह पर्व स्कूलों या फिर सरकारी अधिकारियों तक सिमट गया है। उन्होंने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस को जनपर्व के रूप में देश ने देखा है और पूरा देश इस पर्व में हिस्सा ले रहा है। निश्चित रूप से यह एक नई इबारत लिखी गई है।
धनखड़ ने कहा कि आज का दिन उन बलिदानियों का है जिन्होंने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। आजादी के लिए नेता जी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, विनायक दामोदर वीर सावरकर, भगत सिंह, सुखदेव, ठाकुर रोशन जैसे शहीदों के संघर्षों को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि 75 सालों में हमने अनेक क्षेत्रों में तरक्की की है। आज भारत बदल रहा है इसका उदाहरण यह है कि आज जिन तोपों ने सलामी दी है वो भारत निर्मित हैं। आज भारत की आर्थिक ताकत बढ़ी है और दुनिया में महत्वपूर्ण फैसले भारत को ध्यान में रखकर लिये जा रहे हैं। दुनिया की तरक्की में भारत के लोगों का हाथ है। दुनिया को योग भारत ने दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत माता की जय का मतलब अंत्योदय, 370 हटाना, ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार देना, भारत को आर्थिक और सामरिक रूप से मजबूत बनाना तथा देश के विकास के लिए कार्य करना है। धनखड़ ने अमृत महोत्सव के एक साल के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये गए देश भक्ति और शहीदों के सम्मान कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने तिरंगा यात्रा, काला पानी यात्रा, प्रयागराज यात्रा व शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव को याद करने के लिए उनके गांवों की यात्रा करके वहां की पवित्र मिट्टी पूरे हरियाणा में पहुंचाई। यह कार्य बहुत बड़ा कार्य रहा जिसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने सभी धन्यवाद करते हुए कहा कि अमृत महोत्सव में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चलाया गया अभियान ऐतिहासिक रहा है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, बोधराज सीकरी, मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी, प्रवक्ता यशपाल बतरा, जिला महामंत्री महेश यादव, मनीष गाडौली, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, ज्योति डेमला, मीडिया प्रभारी अजीत यादव सहित अनेक नेता मौजूद रहे।
महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के कार्यक्रम में भी धनखड़ ने फहराया तिरंगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद गुरुग्राम में ही महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम भी हिस्सा लिया। यहां भी उन्होंने तिरंगा फहराया और शहीदों को नमन किया। यहां धनखड़ ने सभी से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत को सशक्त, समृद्ध और विश्व गुरू बनाने के पथ पर आगे ले जाने का संकल्प लें।
महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, रविन्द्र राजू और पवन सैनी ने भी फहराया कार्यालयों पर तिरंगा
भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रदेश कार्यालयों के अलावा अन्य कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर रोहतक प्रदेश कार्यालय में संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ने ध्वजारोहण किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ स्थित 51 नंबर फ्लैट कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट और पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री पवन सैनी ने ध्वजारोहण किया।
संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्सव के रूप में मनाया गया। पूरा हरियाणा तिरंगमयी हो गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही यह संभव हो पाया। वहीं वेदपाल एडवोकेट ने चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्ताओं से अमृतकाल के लिए अभी से जुट जाने की बात कही। उन्होंने आगामी 25 वर्ष का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के सामने रखा और कहा कि इस दौरान हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देश को देना है। पंचकूल स्थित प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण के उपरांत महामंत्री पवन सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब देश बदल रहा है। बदलते हुए इस दौर में काफी चुनौतियां है जिनका सामना करते हुए हमें देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देना है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे फिरोजपुर डॉ सीमा शर्मा द्वारा 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय फिरोजपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया</em>

Mon Aug 15 , 2022
फिरोजपुर 15.08.2022 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:= मंडल रेल प्रबंधक ने रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को संबोधन कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा अपने संदेश में मंडल की उपलब्धियों के बारे में बताया। देश में तीव्र विकास को गति देने के क्रम में फिरोजपुर मंडल में गति […]

You May Like

advertisement