कन्नौज
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस , तिरंगा फैराकर वंदे मातरम के लगाए नारे।
अवनीश कुमार तिवारी
कन्नौज। कन्नौज जनपद के राजपुर गांव मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया। गांव के लोगों के साथ तिरंगा प्रभात फेरी निकाली। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आज आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। प्रभात फेरी में वंदे मातरम भारत माता की जय के नारे भी लगाए। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें सेक्टर प्रमुख अमित गुप्ता , संयोगिता सत्यवान ,राम किशोर गुप्ता , कुलदीप गुप्ता , पिंटू गुप्ता , विनीत , प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।