आजमगढ़ टैक्सी एसोसिएशन ने निकाली तिरंगा यात्रा

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

आजमगढ़ टैक्सी एसोसिएशन ने निकाली तिरंगा यात्रा।

तिरंगे का अपमान देश का अपमान देश का अपमान हम भारतीयों का अपमान है – विवेक अग्रवाल जिलाध्यक्ष।

आजमगढ़। पुरे भारत में जहाँ आजादी का 75वा अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। उसी क्रम में 76 वे स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन 16 अगस्त को भी टैक्सी एसोसिशन के जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा को भाजपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, रामाधीन सिंह पूर्व अध्यक्ष इलाहबाद विश्व विद्यालय एवम् बृजेश सिंह पूर्व अध्यक्ष शिब्ली नेशनल कॉलेज के द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा लहराकर रवाना किया गया। यात्रा स्पीड ट्रेवल्स आराजीबाग से निकलकर पहाड़पुर, तकिया, पुरानी कोतवाली, चौक, शंकर जी तिराहा होते हुए पुरानी सब्जी मंडी, जामा मस्जिद, पानी टंकी, पांडे बाजार होते हुए वापस स्पीड ट्रेवेल्स पहुंचकर संपन्न हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया की आजादी के 75वे अमृत महोत्सव के क्रम में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई, साथ ही जनता से यह अपील की हैं की हमारे देश की आन बान शान हमारा तिरंगा झंडा तेज़ हवाओं या किन्ही कारणों से कही भी गिरा पड़ा दिखाई दे तो उसको ससम्मान उठाकर सुरक्षित रखें तिरंगे का अपमान पुरे देश का अपमान हैं और देश का अपमान हम भारतीयों का अपमान हैं। इस यात्रा को शकुशल प्रशासन की मदद से संपन्न कराया गया इस अवसर पर अजय सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा, वेदांता ग्रुप के डायरेक्टर विशाल जायसवाल, रित्विक जायसवाल और टैक्सी एसोसिशन के जिला महामंत्री धर्मराज श्रीवास्तव, संरक्षक आशीष पांडेय पुल्लू, अजय सिंह, ऋषभ सिंह रानू, रजनीश पांडेय, युवराज सिंह, मोहम्मद राशिद, सोनू खान विनय गुप्ता, पंकज सिंह, संदीप यादव, स्वपनिल राय, रजनीश राय आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज आज़मगढ़ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में डाक्टर सीपी राय व अमित कुमार लैब टेक्नीशियन से हुई हाथा पाई मामला तुल पकड़ा

Wed Aug 17 , 2022
बिलरियागंज /आजमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में डाक्टर सीपी राय व अमित कुमार लैब टेक्नीशियन से हुई हाथा पाई मामला तुल पकड़ा, इसकी सूचना थाना बिलरियागंज को दी गई जिसमें मौके पर एस ओ बिलरियागंज विजय प्रकाश मौर्य बीच बचाव किया और मामले में रफा दफा करने को कहा वहीं […]

You May Like

advertisement