कन्नौज
तालाब के दलदल में फंसी गाय , कई घंटों कड़ी मशक्कत के बाद मिला नया जीवन।
अवनीश कुमार तिवारी
कस्बा हसेरन के सदर बाजार के पीछे तालाब के किनारे दलदल मे एक गाय अचानक फस गई। लोगों ने देखा तो अफरा-तफरी मच गई। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। गाय को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी प्रयास करने के बाद धीरे-धीरे गाय दलदल में फंसती चली गई। वही इसकी सूचना गौ रक्षक जिला अध्यक्ष रूपेश सिंह को दी गई। सूचना पर गौ रक्षक जिला अध्यक्ष अपनी टीम के साथ पहुंचे। काफी कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह गाय को सकुशल दलदल से बाहर निकलवाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। गाय को नया जीवन मिला। इस मौके पर शिवा दुबे , श्याम बाबू , बबलू मिश्रा , सुनील मिश्रा , हसेरन प्रधान प्रतिनिधि राम चंद्र शाक्य , प्रदीप उर्फ गुड्डू गुप्ता , दीपांशु मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।