कन्नौज
खेत पर रात में सोते समय सांप ने काटा हुई मृत्यु
अवनीश कुमार तिवारी
ब्लॉक हसेरन के ग्राम जलालपुर निवासी महेश प्रताप की सांप के डसने से मौत हो गई। जानकारी पर परिजन इलाज के लिए ले गए लेकिन चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।
जलालपुर निवासी महेश प्रताप नित्य की तरह शाम को खाना खा कर खेतो पर अन्ना जानवरो से फसलों की रखवाली हेतु चले गए। रात लगभग बारह बजे महेश हाथो की अंगुली में कपड़ा बांध कर आया कि मूझे कीड़े ने काट लिया है। परिजनों ने बताया कि हम सब लोग पहले पास पड़ोस के गांवों में झाड़ फुक करवाते रहे
कुछ लोगो की सलाह पर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर लोगो ने मृत घोषित कर दिया। हम सब लोग विवश हो शव को गांव लाए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल रूवी सिंह मौके पर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी। थोड़ी ही देर बाद तहसीलदार अनिल कुमार सरोज भी परिजनों से मिल बड़े पुत्र मलिखान सिंह से मिल ढाढस बंधाया। ग्राम प्रधान सुभाष चन्द्र गुप्ता व पुलिस चौकी खाड़ी नी की मौजूदगी में पंचनामा भरकर आगे की विधिक कार्यवाही की गई