![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220818-WA0037.jpg)
बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण का चित्र बनाकर दिखाई प्रतिभा
✍️ प्रशांत त्रिवेदी
कन्नौज। जलालाबाद ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।ग्राम तरपुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बच्चों से चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई जिसमें बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण,माखन मटकी व बांसुरी का चित्र बनाकर अपनी अपनी चित्रकला में प्रतिभा दिखाई।जन्माष्टमी के बारे में बताते हुए इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनुराग कुमार ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का धरती पर जन्म पूरी मानव जाति के लिए वरदान है।द्वापर युग में कंस के अत्याचार का अंत करने और धर्म की स्थापना के लिए भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण ने पृथ्वी लोक पर जन्म लिया। आज ऐसे भगवान कृष्ण की उत्सव मनाया जा रहा है।कहा जाता है कृष्ण का मन से ध्यान करने मात्र से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।उन्होंने कहा कि भारत अपने धार्मिक, सामाजिक एवं ऐतिहासिक त्योहारों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है।वर्ष भर कोई न कोई त्यौहार राष्ट्र स्तर पर मनाया जाता है। जिसके पीछे एक समृद्ध संस्कृति तथा महात्म होता है।भारतीय पर्व के इस क्रम में एक बड़ा धार्मिक और महत्वपूर्ण पर्व कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव विद्यालय में आज मनाया गया।इस दौरान समस्त स्टाफ़ मौजूद रहा।