हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र, 19 अगस्त : सैक्टर-7 स्थित श्रीराधे सुविकाश्रम में वीरवार देर सांय श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में संगीतमय सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को श्री कृष्ण महिमा बताते हुए अध्यक्ष विनोद खुराना ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म कारागार में हुआ फिर भी उन्होंने अपने कर्मों द्वारा संपूर्ण विश्व में ज्ञान का प्रकाश फैलाते हुए श्रीमद् भगवत गीता के उपदेश द्वारा प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में कर्म द्वारा लक्ष्य प्राप्त करने की शिक्षा दी। इस मौके पर महिला श्रद्धालुओं द्वारा कीर्तन किया गया जिसमें श्री कृष्ण के मधुर भजन सुनाए गए। कार्यक्रम में नगर पार्षद मोहन लाल अरोड़ा, सुदर्शन खुराना, राजीव शर्मा, कपिल खुराना, सुरेश अरोड़ा, प्रदीप, समीर, संजय, मुकेश, विमला, दुर्गा, पूनम, कविता, किरण, सुदेश, स्मृति, पूजाली, सांची, कान्या, रुचि, अंजू, नीलम, मेघा, नीतू अरोड़ा और कनिष्का शामिल रहे।