13 से 22 नवंबर 2022 तक अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन नवा रायपुर में

03 सितम्बर तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन

जांजगीर-चांपा 20 अगस्त 2022/ भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन नवा रायपुर में 13 नवंबर 2022 से 22 नवंबर 2022 तक किया जाना है। जिसके लिए ऑनलाईन पंजीयन दिनांक 05 अगस्त 2022 से 03 सितम्बर 2022 तक भारतीय थल सेना की वेबसाइट http://www.joinindianarmy.gov.in/ में जाकर किया जा सकता है। अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है।  
       जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस भर्ती रैली के माध्यम से सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग, सैनिक टेªडमेन के पदों पर भर्ती की कार्यवाही कर जावेगी। सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए 10वीं कक्षा 45 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसी प्रकार सैनिक लिपिक पद के लिए कला, वाणिज्य अथवा विज्ञान में 12वीं कक्षा 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। थल सेना भर्ती रैली में शामिल होने के इच्छुक युवा अधिक जानकारी के लिए भारतीय थल सेना की वेबसाइट http://www.joinindianarmy.gov.in/ का अवलोकन कर सकते है एवं जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से भी संपर्क कर सकते है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़: अतरौलिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर युवती हत्याकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार, शुक्रवार को गन्ने के खेत में मिला था शव

Sat Aug 20 , 2022
अतरौलिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर युवती हत्याकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार, शुक्रवार को गन्ने के खेत में मिला था शवविवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ बता दे कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के सेल्हरापट्टी गांव से बृहस्पतिवार की शाम को घर से गायब हुई 17 वर्षीय युवती का शव […]

You May Like

advertisement