फिरोजपुर अभी अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा दिव्य ज्योति नगर फाजिल्का स्थित आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी ब्रह्मनिष्ठा भारती जी ने अपने प्रवचनों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं में छिपे आध्यात्मिक रहस्यों को प्रगट किया। साध्वी जी ने भारतीय संस्कृति के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि भारत की पहचान दिल्ली का लालकिला या आगरा का ताजमहल नहीं बल्कि अध्यात्म है। समय समय पर बहुत से विदेशी लोगों ने भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर इसका यश गाया है। साध्वी जी ने बताया कि आज मनुष्य का जीवन ईर्ष्या, द्वेष,लोभ और अंहकार से त्रस्त हो चुका है जिस कारण आज समाज का बिगड़ा हुआ रूप हम देख रहें हैं।आज प्रत्येक मानव को श्रीकृष्ण के समान एक सद्गुरु की जरूरत है। पूर्ण गुरु से ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर साधना अभ्यास से ही मलिन मन शुद्ध हो सकता है। कार्यक्रम में साध्वी शुभानंदा भारती, साध्वी जगदीशा भारती और साध्वी सतिंदर भारती जी ने सुमधुर भजनों का गायन किया। इस अवसर पर अशोक जैरथ (पार्षद), राकेश धूड़िया (जिला प्रधान भाजपा), पूर्ण चन्द जसूजा (पार्षद), बाबू लाल अरोड़ा (प्रधान अरोड़वंश सभा फाजिल्का),बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट सुरेन्द्र कुमार बोटा, अजय सावन सुक्खा (प्रमुख समाजसेवी),अरुण वधवा, समाजसेवी नरेश सचदेवा, एडवोकेट मोहिंदर धींगरा, शशिकांत,डॉ विकास गांधी, डॉ अनमोल ग्रोवर, प्रिंस खेड़ा(प्रधान ट्रक यूनियन फाजिल्का), लीलाधर शर्मा (समाजसेवी), सुबोध वर्मा,बंटी सचदेवा,अजय सेठी,बलकार सिंह,आकाश खेड़ा ने प्रभु का आशिर्वाद प्राप्त किया। प्रभु की सुन्दर झांकी ने सबका मन मोह लिया। स्वामी धीरानन्द जी ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देकर सबके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। संस्थान की ओर से साध्वी अंबालिका भारती, साध्वी सोमप्रभा भारती, साध्वी वन्दना भारती व साध्वी बलजीत भारती भी उपस्थित रहे।सभी प्रभुभगतों के लिए जलपान व प्रशाद की उचित व्यवस्था की गई।