V V news कन्नौज ब्यूरो
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के द्वारा लोकतंत्र बचाओ तथा समाजवादी संस्था अभियान के तहत तिर्वा विधानसभा के नादेमउ , नगला द्नुआ और हसेरन में काफी संख्या में लोगों ने सदस्य्ता स्वीकार की। सदस्यता अभियान के प्रभारी राम वृक्ष यादव पूर्व विधानसभा सदस्य एवं अखिलेश कटियार , राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष कलीम खान , पूर्व प्रत्याशी अनिल पाल , पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर बेरिया सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे । प्रभारी राम वृक्ष सिंह यादव ने कहा है आज लोकतंत्र खतरे में है । लोकतंत्र बचाने के लिए समाजवादी पार्टी सदस्य बने। उन्होंने कहा जनपद कन्नौज का भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। जो भी विकास कार्य कन्नौज जनपद में हुए हैं। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में हुए हैं। उनको कन्नौज की जनता से बेहद प्यार है। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।