कन्नौज
दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में की लूटपाट , गांव के लोगों ने घेराबंदी धर दबोचा।
अवनीश कुमार तिवारी
हसेरन। चपुन्ना चौकी क्षेत्र मे आज दोपहर दिनदहाड़े दो अज्ञात बाइक सवारों ने युवक के साथ लूटपाट की। लूटपाट की घटना को अंजाम देकर वहां से रफूचक्कर हो गए। युवक ने इसकी सूचना अपने घर के लोगों को दी। सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने एकत्रित होकर दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों को धर दबोच लिया। ₹5000 युवक को वापस किए। जानकारी होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक सवार बदमाशों को थाने ले गए। थाना क्षेत्र के लुखरिया गांव निवासी हरिश्चंद्र पुत्र अशर्फीलाल बेटी के लिए लड़का देखने गए हुए थे। एरवाकटरा से घर वापस आते समय मिशुरपुर नदी पुल के पास दो अज्ञात बाइक सवारों ने युवक को जबरदस्ती बिठा लिया। थोड़ी दूर चलने के बाद सुनसान जगह पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। थोड़े आगे चलने पर एराहो गांव के पास युवक को धक्का दे दिया। बाइक लेकर आगे निकल गए। युवक ने इसकी सूचना अपने घर कि लोगों को दी। जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया गांव के लोगों ने आनन-फानन में घेराबंदी कर भाग रहे अज्ञात बदमाशों को बाइक समेत धर दबोच लिया। वही इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों को सौरिख थाने ले गए। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उसने बताया करीब मेरे पास ₹8000 थे जिसमें ₹5000 हमें वापस मिले।