हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और पेड़ लगाने बारे दी गई जानकारी।
कुरुक्षेत्र, 22 अगस्त : सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) द्वारा कुरुक्षेत्र में बच्चों, युवाओं एवं आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का अभियान निरंतर जारी है। इसी अभियान के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय धूलगढ गुलडेहरा में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हरित भारत, हरित धरा अभियान के तहत सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) द्वारा विद्यार्थियो को पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और पेड़ लगाने सम्बन्धित जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का संचालन सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) के जिला इ-लर्निंग कोऑर्डिनेटर व विद्यालय के मुख्य शिक्षक पवन मित्तल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियो को सम्बोधित करते कहा कि हमारी प्रकृति ने हमें वो समस्त संसाधन तथा सुविधाएं प्रदान की हैं जो सुखी जीवन के लिए आवश्यक होती हैं। बिना कुछ लिए हमें प्रकृति से अनगिनत बहुमूल्य उपहार प्राप्त हुए हैं। इसलिए हमारा भी यह फर्ज बनता है कि हम भी इस प्रकृति को स्वच्छ बनाने के लिए पेड़ लगाएं। उन्होने सभी को पर्यावरण के प्रति सजग होने और स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि हमे विशेष अवसरों पर जैसे जन्मदिवस, विवाह समारोहों, सेवानिवृत्ति आदि पर पेड़ उपहार स्वरूप देकर लगवाने चाहिए। ‘आओ मिलकर पेड़ लगाएं, पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं’ का संकल्प दिलाते हुए विद्यालय मे बच्चों द्वारा पौधारोपण किया गया व लगाए गए पौधो की लगातार देखभाल की शपथ ली गई। विद्यार्थियों को सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) की को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से विद्यार्थियों, अध्यापकों और स्टाफ को पौधे और डाबर का रियल जूस उपहार स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक मुनीष शर्मा, नीरज वर्मा, कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, सीमा शर्मा, रणधीर सिंह और समस्त स्टाफ सदस्य व बच्चे उपस्थित रहे।
पौधारोपण करते हुए।