![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0028-1024x577.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0027-1024x638.jpg)
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
दिल्ली : दिल्ली के यमुना खादर में बाढ़ आने से झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोग बहुत परेशान थे। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की टीम ने जानकारी मिलते ही आज 23 अगस्त को बाढ़ पीड़ितों के लिए 200 क्विंटल आटा, 200 क्विंटल चावल, 50 किलो गेहूं, नई टी-शर्टस, साड़ी, सूट सलवार, दुपट्टे आदि का वितरण। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रीना शर्मा , मेंस प्रोटेक्शन सेल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा , दिल्ली उपाध्यक्ष बालकृष्ण वशिष्ट , यूपी प्रदेश अध्यक्ष सुधा आर्य , प्रदेश सचिव सचिन कुमार शर्मा , प्रदेश सचिव शैलेश कुमार गुप्ता जी के सहयोग से राशन वितरण किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा जी ने कहा कि हमारा संगठन हमेशा मानवता व मानव के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करता है। सभी के सहयोग से वितरण कार्य सफल रहा और भविष्य में भी हम सदैव सेवा परमोधर्म का पालन करते हुए जरूरतमन्दों की मदद करते रहेंगे।
संगठन की संस्थापक अम्बिका शर्मा ने दिल्ली प्रदेश टीम के इस नेक कार्य की सराहना की। सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं।