लालगंज आजमगढ नगर पंचायत लालगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय लालगंज पर मंडल अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी की नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गई। मंडल अध्यक्ष रजनी कांत त्रिपाठी ने कहा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुशल संगठन कर्ता भूपेंद्र सिंह चौधरी पंचायती राज विभाग में स्वच्छ भारत अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, पूर्व में पार्टी संगठन में जिला अध्यक्ष, 8 वर्षों तक क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं अन्य दायित्वों का निर्वहन किया है। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र राय, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रवीण मिश्र, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद जैद, मंडल उपाध्यक्ष विशाल राय, मंडल महामंत्री आदर्श राय, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष तिवारी, अंकुर मिश्र, छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम गिरी, संतोष पांडे, राजकुमार, सच्चिदानंद तिवारी, अभिषेक तिवारी, मोती, रमाकांत सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।