पुरानी रंजीशवश स्वंय को गोली मारकर अपने पट्टीदारों को फंसाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार


थाना पवई
पुरानी रंजीशवश स्वंय को गोली मारकर अपने पट्टीदारों को फंसाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 13.06.2022 को वादीनी रमौता पत्नी राजेन्द्र ग्राम शाहराजा थाना पवई आजमगढ़ ने तहरीर दिया कि विगत रात्रि 02:00 बजे 1.संग्राम पुत्र सुबेदार 2. हरिश्चन्द्र पुत्र रामबली निवासीगण शहराजा थाना पवई जनपद आजमगढ़ द्वारा मेरे पति राजेंद्र को गाली मार दी गई जिससे वह घायल हो गये है। घायल को तत्काल चिकित्सकीय उपचार उप्लब्ध कराया गया था।
➡️ तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 173/22 धारा 307 भादवि बनाम 1.संग्राम पुत्र सुबेदार 2. हरिश्चन्द्र पुत्र रामबली निवासीगण शहराजा थाना पवई जनपद आजमगढ़ के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।
➡️ विवेचना व साक्ष्य संकलन से यह तथ्य प्रकाश मे आया कि पुरानी रंजीश के कारण मजरुब राजेन्द्र द्वारा स्वंय के हाथ मे कट्टे से फायर कर अपनी पत्नी को भेजकर फर्जी मुकदमा लिखवाया गया।
➡️ राजेन्द्र की निशानदेही पर फायर किया तमन्चा उसके घर से बरामद किया गया तथा फर्जी मुकदमा लिखवाने व तमन्चा रखने के कारण मुकदमा उपरोक्त राजेन्द्र यादव के विरुद्ध धारा 307 भादवि के स्थान पर 182/195 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट मे तरमीम किया गया।
➡️ आज दिनांक 28.08.2022 को अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र झिन्कू ग्राम शाहराजा थाना पवई जनपद आजमगढ़ को उसके घर से 12:30 बजे गिरफ्तार कर चालान किया गया।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 173/2022 धारा 182,195 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट
आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 173/2022 धारा 182,195 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट
मु0अ0स0 75/2000 धारा 379 भादवि थाना पवई आजमगढ़
बरामदगी
एक अवैध कट्टा (घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तार अभियुक्त
राजेन्द्र पुत्र झिन्कू निवासी शाहराजा थाना पवई आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम
1.थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे मय हमराह।
2 उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में 500 वाहनों का चालान व 01 वाहन सीज

Mon Aug 29 , 2022
जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में 500 वाहनों का चालान व 01 वाहन सीज। दिनांक- 28.08.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा जनपद आजमगढ़ की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के क्रम में चलाये गये अभियान में जनपद […]

You May Like

advertisement