लालगंज आजमगढ़ जीडी मेमोरियल ययॉकर्स इंग्लिश स्कूल गोमती नगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल दिवस का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विद्यालय के निदेशक उमेश सिंह जयशंकर एवं निर्देशिका स्नेह लता सिंह के द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। विद्यालय के निदेशक ने कहा कि मेजर ध्यानचंद के नेतृत्व में भारतीय टीम में तीन बार भारत को गोल्ड मेडल दिलाया गया ऐसे व्यक्ति को शत-शत नमन करते हैं छात्र छात्राओं को इनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए खेलकूद से शरीर का समुचित विकास होता है पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी अति आवश्यक है। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार तिवारी, साधना शर्मा ,सुरेश त्रिपाठी, सुनील यादव, विनोद गुप्ता, प्रीति सिंह ,सुनीता यादव ,अनूप मिश्र, अमन सिंह सहित अन्य शिक्षक गण मौजूद थे।
Next Post
पठान पुरवा मिर्जापुर में दो घरों से चोर ₹39 हजार नकद व तीन घड़ी लेकर हुए फरार, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Mon Aug 29 , 2022
You May Like
-
3 years ago
ਏ.ਟੀ.ਐਮ ਲੁੱਟਣ ਵਾਲਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਕੀਤਾ 9 ਦਿਨਾਂ ਵਿਚ ਕਾਬੂ