आजमगढ़ थाना बिलरियागंज हत्या आरोपी मे वाछिंत अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलरियागंज /आजमगढ़ स्थानीय थाना बिलरियागंज की पुलिस ने मंगलवार को हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को मधनापार तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। एस ओ बिलरियागंज विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि छिहीं के संतराज पुत्र केदार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर हुई। पुलिस काफी दिनों से अभियुक्त संतराज की तलाश में थी। अभियुक्त के विरुद्ध दफा बयासी की नोटिस भी जारी की गई थी। आज यह कहीं भागने के फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था। गिरफ्तार करने वाली टीम में एस ओ बिलरियागंज विजय प्रकाश मौर्य ,का0 रविंद्र कुमार यादव, सर्वेश कुमार, विनोद कुमार गिरी, व म0 का0 तन्नू सिंह शामिल रही।