हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
पुरस्कार के लिए चुनी जाने वाली महिलाओं को 8 मार्च, 2023 को किया जाएगा पुरस्कृत।
कुरुक्षेत्र 2 सितंबर : आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एसडीएम एसडीएम अदिति कहा कि आवेदन ऑनलाइन पोर्टल अवार्डस.जीओवी.इन पर 31 अक्टूबर तक भिजवाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं या संस्थाओं ने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के सामाजिक उत्थान एवं उनकी आत्मनिर्भरता के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं, वे राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एसडीएम ने कहा कि नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदक महिला की आयु कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए तथा जो भी संस्था इस पुरस्कार के लिए आवेदन करे, वह पिछले पांच वर्षों से काम कर रही हो। उन्होंने कहा कि अवार्डस.जीओवी.इन पोर्टल पर 31 अक्टूबर तक पुरस्कार के लिए आवेदन किया जा सकता है। पुरस्कार के लिए चुनी जाने वाली महिलाओं को 8 मार्च, 2023 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।