पुलिस अधीक्षक की किसान विरोधी मानसिकता पर शिकंजा कसे सरकार- भाकियू (स्वराज)
भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के प्रदेश प्रभारी आशीष पांडे के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष (युवा मोर्चा) पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी तालग्राम जितेंद्र प्रताप सिंह को दिया।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) जिलाध्यक्ष (युवा मोर्चा) पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने दर्जनों पदाधिकारियों व युवाओं के साथ जनपद कासगंज व बदायूं पुलिस प्रशासन की किसान विरोधी मानसिकता की कार्यप्रणाली के विरोध में मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित 2 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तालग्राम थाना प्रभारी को सौंपा।
ज्ञापन में जिलाध्यक्ष (युवा मोर्चा) पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा किसानों, मजदूरों, महिलाओं एवं युवाओं के हित में उनके हक के लिए लगातार संघर्षरत प्रदेश प्रभारी आशीष पांडे को डराने, धमकाने एवं एनकाउंटर की धमकी देने पर भविष्य में किसी षड्यंत्र का शिकार बनाने की आशंका जताते हुए सुरक्षा मुहैया कराने एवं जनपद बदायूं में प्रदेश प्रभारी के समर्थन में गिरफ्तारी देने गए सैकड़ों कार्यकर्ताओं व किसानों के ऊपर कोतवाली कादरचौक द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करने पर 4 नामजद व 20 अज्ञात पुलिसकर्मियों को जांच दौरान तक निलंबित करने एवं संलिप्त सभी पुलिसकर्मियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग रखी।
इस दौरान तहसील महासचिव छिबरामऊ राजेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष तालग्राम नीलू यादव, ब्लॉक अध्यक्ष तालग्राम (युवा मोर्चा) सनुज यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा) रामदत्त उर्फ लालू राजपूत, नगर संगठन मंत्री गुरसहायगंज (युवा मोर्चा) संदीप सिंह, सदस्य युवा मोर्चा मनमोहन कश्यप, अमित कुमार गुप्ता, ज्ञानेंद्र सिंह राठौर सहित दर्जनों युवा मौजूद रहे।