देव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा पौधारोपण व पौधे वितरित।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
फरीदाबाद : देव मानव सेवा ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने शनिवार को बल्लबगढ़, चावला कोलोनी स्थित अपने निवास पर तुलसी, अशोक, अनार, अमलतास, आंवला के पौधे लगाए। अम्बिका शर्मा ने पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के लिए अपने निवास पर महिलाओ को पौधे भी वितरित किये। अम्बिका शर्मा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के कारण हमें हर जगह, अपने निवास, संस्था, स्कूल, कॉलेज, पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पेड़ पौधे लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण में ऑक्सीजन की पूर्ति हो सके। इस अवसर पर शामिल एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट , हृदयेश कुमार, रजनी देवी इत्यादि उपस्थित रहे।