थाना कोतवाली
01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मु0अ0सं0- 169/2020 धारा 307 भादवि के विवेचना के क्रम में उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को राजघाट से गिरफ्तार किया गया जिसने अपना नाम जगरनाथ त्रिपाठी उर्फ बृजेश त्रिपाठी पुत्र श्रीप्रकाश त्रिपाठी उर्फ बबूले उम्र 22 वर्ष निवासी अहिरौली खुर्द थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर बताया, नियमानुसार समय करीब 07.30 बजे हिरासत पुलिस में लेकर कर नियमानुसार कार्यवाही किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 8.7.2020 को वादी श्री संतोष मिश्रा पुत्र जयप्रकाश ग्राम रामपुर थाना मडियाहू जनपद जौनपुर के द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 169/2020 धारा 307 भादवि बनाम 1. जगरनाथ पुत्र बबुते तिवारी निवासी डेबरा सिकरीगंज जनपद गोरखपुर, 2. राजकुमार पुत्र जयप्रकाश मिश्रा निवासी रामपुर नदी थाना मड़ियाहू जौनपुर, 3. विकाश पुत्र हृदयनरायन शर्मा नि0 पठखौली सिकरीगंज गोरखपुर एक व्यक्ति अज्ञात की विवेचना उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा द्वारा की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
- मु0अ0सं0 169/2020 धारा 307 भादवि थाना कोतवाली आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
जगरनाथ त्रिपाठी उर्फ बृजेश त्रिपाठी पुत्र श्रीप्रकाश त्रिपाठी उर्फ बबूले उम्र 22 वर्ष निवासी अहिरौली खुर्द थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण–
उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा कां0 रणवीर वर्मा कां0 शिवेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी बदरका थाना कोतवाली नगर आजमगढ़