उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड से किया गया भारत के दिव्य रत्नों को सम्मानित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब में किया गया सम्मानित।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा नाथ ने किया सभी का धन्यवाद।
पद्मश्री विजय कुमार चोपड़ा रहे मुख्य अतिथि।

नई दिल्ली, 6 सितंबर : उन्नत भारत संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा नाथ ने आज दिल्ली में 31 अगस्त को किए गए उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड समारोह में सम्मिलित सभी अवार्ड विजेताओं और प्रबंध समिति को धन्यवाद किया। दिल्ली में हुई कार्यकारिणी की सभा में आज कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आर के मिढ़ा, अधिवक्ता सुचेता, युवा अध्यक्ष अखिल नाथ एवं हिमांशु सिंह इस बैठक में शामिल हुए। उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड समारोह दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब में 31 अगस्त को संपन्न किया गया। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुषमा नाथ द्वारा कार्यक्रम का आयोजित किया गया, एवं मुख्या अतिथि पद्मश्री विजय चोपड़ा, नागरिक अभिनन्दन प्राप्त डॉ. एस एम् रहेजा, डॉ. समरेन्दु मोहंती, डॉ. अर्जुन सैनी समेत अनेकों प्रख्यात धुरंधरों द्वारा दिल्ली में अनेकों विभूतियों को सम्मानित किया गया।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनके पति स्व० श्री भारत प्रेम नाथ द्वारा किये गए कार्यों को उनके बाद इस प्रथम अवार्ड समारोह में याद किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने स्व० भारत प्रेम जी का शुक्रिया अदा किया की वे समाज में जनचेतना का संचार करने हेतु अपना सारा जीवन सेवा में लगा कर चले गए।
संस्था के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ ने मंच संचालित करते हुए संस्था के भावी कार्यक्रमों का ब्यौरा भी दिया, और सभी गणमान्य अवार्ड विजेताओं के कार्यों को खूब सराहा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ आर के मिढ़ा एवं सुरेश जैन द्वारा सर्वधर्म सम्मान द्वारा हिन्दू, सिख व् जैन धर्म गुरुजनो का सम्मान किया गया।
बता दें की हर वर्ष यह कार्यक्रम खूब धूम धाम से दिल्ली में होता आया है, जिसकी शुरुआत पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व० श्री भारत प्रेम द्वारा की गई थी। इस वर्ष भी उनके द्वारा स्थापित किए गए सिद्धांतों और मापदंडों को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ता सुचेता और युवा अध्यक्ष अखिल नाथ द्वारा संचालित कार्यकारिणी द्वारा पूरे देश से विभिन्न श्रेणियों में विभूतियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। सिविल सर्विस में इस वर्ष चार नाम शामिल किये गए जिनमे, हिमाचल प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस के विवेक महाजन, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक सुरेश कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर संजय कुंडू, एवं बीर सिंह नेगी शामिल हैं। चिकित्सा रत्न हेतु इस वर्ष तीन नामों का चयन किया गया। डॉ. रितु चौहान, डॉ. आशीष अनेजा, डॉ. अनिल अरोड़ा को दिया गया चिकित्सा रत्न। इस वर्ष शिक्षा जगत में इस वर्ष डॉ आर पी सैनी, डॉ. संजीव कुमारी, आर आल्विन देवदास, रिषभ गुप्ता, डॉ. हरी सिंह रावत, एवं ग्रीन आइकॉन स्कूल के संस्थापक प्रवीण कुमार शर्मा का चयन किया गया। जनकल्याण वाहिनी हेतु कानून श्रेणी में पूर्व जज ओपी गुप्ता, पूर्व जज सज्जन जिंदल सहित अधिवक्ता संदीप कुमार, अधिवक्ता दीपक सैनी का चयन किया गया। समाज रत्न में चरणजीत सिंह, मदन लाल परदेसी, अशोक भगत, हरीश हंस, विनीत अग्रवाल, डॉ. परमजीत सिंह रानू एवं वीरेंदर सिंह को दिए गए पुरूस्कार। पत्रकारिता जगत में वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, दिनेश कुमार सहित अतुल सिंघल एवं कृष्ण धमीजा को किया गया सम्मानित। इस वर्ष ख़ास अवार्ड नितिन ललित जी को उनके अद्भुत इनोवेशन हेतु दिया गया, जिनके द्वारा ईजाद किये गए गमले घर में ही साग सब्ज़ी उगाते हैं एवं पानी भी बचाते हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज

Tue Sep 6 , 2022
जांजगीर-चाम्पा 06 सितंबर 2022/ जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 6 सितंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 1 बजे आयोजित की गई है। बैठक में समिति के सभी सदस्यों को उपस्थित होने कहा गया है। Read Article 🔊 Listen to this Share Post

You May Like

Breaking News

advertisement