हरदोई: रेगुटलर लीक होने से लीक होने से सिलेंडर मे लगी आग युवक झुलसा।
नितिन द्विवेदी संवाददाता हरदोई।
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के ककरा गांव के खाना बनाते समय रेगुलेटर लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने का प्रयास करते समय एक युवक झुलस गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बी ग्रेड टीम ने खासी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ककरा गांव निवासी अनीता शुक्रवार सुबह रसोई के अंदर गैस चूल्हे पर खाना बनाने जा रही थी। जैसे ही उसने चुल्ले का स्विच खोल कर माचिस जलाई तो रेगुलेटर के पास सिलेंडर में आग लग गई। यह देख अनिता अपनी रसोई से निकलकर जान बचाई और शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर पहुंचे पति धर्मराज ने आग बुझाने का प्रयास किया तो वह गंभीर रूप से झुलस गया। सिलेंडर में आग लगने की सूचना आसपास भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर बिग्रेड पुलिस और मौके पर पहुंच गई। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया की फायर बिग्रेड टीम के सहयोग से 1 घंटे की मकसद के बाद आग पर काबू पाया गया।