हरदोई: संदिग्ध हालत में महिला की मौत

हरदोई: संदिग्ध हालत में महिला की मौत।

नितिन द्विवेदी संवाददाता हरदोई।

हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में ढोली गांव में महिला की संदिग्ध हालत में महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। वही ससुराली बीमारी से मौत होने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कानपुर के चकेरी के ठाकुर प्रसाद पुरवा निवासी उमा (21) की शादी 2 वर्ष पूर्व बघौली के ढोली गांव निवासी राजेश के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार देर रात उमा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह मायके से आई पिता भारत और अन्य परिजन ढोली आए शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे तक दोनों पक्षों में सुलह की बातचीत होती रही लेकिन बात नहीं मानी रितिका के पिता ने ससुरालियों पर बेटी की पीट-पीट कर हत्या का आरोप लगा कर थाने में सूचना दे दी। भाई ससुरारी बुखार और पेट दर्द की वजह से मौत होने की बात कर रहे हैं। मृतिका के कोई संतान नहीं है।एसओ सोमपाल गंगावार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेडक्रॉस कुरुक्षेत्र की बेहतरीन उपलब्धियों के लिए राज्यपाल ने उपायुक्त शांतनु शर्मा को विशेष अवार्ड देकर किया सम्मानित

Fri Sep 9 , 2022
रेडक्रॉस कुरुक्षेत्र की बेहतरीन उपलब्धियों के लिए राज्यपाल ने उपायुक्त शांतनु शर्मा को विशेष अवार्ड देकर किया सम्मानित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र 9 सितंबर : जिला रेडक्रास कुरुक्षेत्र ने आपदा के समय, कोरोना महामारी और समय-समय पर अन्य कार्यक्रमों में सराहनीय गतिविधियां करके समाज […]

You May Like

Breaking News

advertisement