चौथी बार राजद के प्रखंड अध्यक्ष चुने गए चंदन कुमार सिंह, कार्यकर्ताओ में खुशी
अररिया
राष्ट्रीय जनता दल के मजबूती के लिए 2022 – 25 के संगठात्मक चुनाव बिहार प्रदेश के निर्देशानुसार रानीगंज राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव शुक्रवार को बीएलडी उच्च विद्यालय के नवनिर्मित स्टेडियम में कराया गया। जिसमे रानीगंज प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अविनाश आनंद तथा जिला निर्वाची पदाधिकारी आलोक कुमार यादव के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराया गया। सबसे पहले चुनाव की प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्व जानकारी दिया गया तथा उम्मीदार से नामांकन पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया गया। जिसमे सिर्फ एक ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जिसके आधार पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने चंदन कुमार सिंह को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित कर दिया। चंदन कुमार सिंह लगातार चौथी बार निर्विरोध रानीगंज राजद प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित हो चुके हैं। इस चुनाव में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष तथा डेलीगेट सदस्यों ने भाग लिया। तथा सभी ने राजद प्रखंड अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने बताया कि हमने लगातार राजद के प्रति समर्पित होकर एक एक कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। आज सभी पंचायतों में हमारा पंचायत अध्यक्ष है ,जो राजद के लिए दिन रात काम करते हैं। वहीं फारबिसगंज प्रखंड से प्रदीप कुमार मंडल भी प्रखण्ड अध्यक्ष चुने गए हैं । मौके पर राजद जिला उपाध्यक्ष मो बसीरउद्दीन, पूर्व राजद प्रत्याशी अविनाश मंगलम, पवन देव, सौरभ राणा, तोसिफ आलम, सुखानू, उमेश यादव, गुड्डू यादव, बेचन यादव, हरिनंदन यादव, जमील अहमद, हातिम, सुनील कुमार सिंह उर्फ बबलू सहित सभी पंचायत अध्यक्ष सहित डेलीगेट सदस्य मौजूद थे। वहीं बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष सुरेश पासवान, महानंद विभु, कमाले हक,सुनील कुमार सिंह , अविनाश आनद आदि शामिल हैं।